IND vs ENG Test Series

भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज खेल रही है।

वहीं इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलना है।

जिसके लिए बीसीसीआई ने शुरुवाती 2 मुकाबलो के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।

वहीं इस टीम में अनकैप्ड युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी मौका दिया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में  इशान किशन और शार्दुल ठाकुर बाहर रहेंगे।

वही इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को चुना गया है।

मोहम्मद शमी भी चोट के कारण शुरुआती दो मुकाबले में नजर नहीं आएंगे।

इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आवेश खान को शामिल किया गया है।

वही टीम में तीन विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल, केएस भरत और ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है।

IND vs ENG टेस्ट सीरीज मैच  पहला टेस्ट 25 से 29 जनवरी दूसरा टेस्ट 2 से 6 फरवरी तीसरा टेस्ट 15 से 19 फरवरी चौथा टेस्ट 23 से 27 फरवरी पांचवा टेस्ट  7 से 11 मार्च,

----->

Share

Hindi News Oispice