Shivam Dube

IND vs AFG: दूसरे T20 मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया – भारत बनाम अफगानिस्तान का दूसरा T20 मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। जहां पर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम ने मात्र 15.4 गेंद में ही 6 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। वहीं इस मैच में जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम ने इस सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा कर लिया है। मैच में भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत बनाम अफगानिस्तान के (IND vs AFG) बीच दूसरा T20 मुकाबला आज इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाए। इस दौरान गुलबदीन नेब ने सबसे ज्यादा 57 रनो की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के भी लगाए। वहीं इसके बाद नजीबुल्लाह जादरान ने 23 और मुजीब उर रहमान ने 21 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान की टीम 172 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए तो वही अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई के नाम दो-दो सफलता रही। वहीं शिवम दुबे ने भी तीन ओवर में 36 रन देते हुए एक सफलता प्राप्त की।

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा बिना अपना खाता खोलें फारूकी के हाथों आउट हो गए। वहीं मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने 16 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह भी नवीन उल हक का शिकार हो गए। वहीं दूसरी और यशस्वी जायसवाल लगातार अटैकिंग बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंद पर अर्धशतक लगाते हुए 68 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 5 चौके और 6 गगन चुंबी छक्के भी लगाए। मैच में यशस्वी जायसवाल का स्ट्राइक रेट 200 का रहा।

वहीं मैच में शिवम दुबे ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में 196.87 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 63 रन बना डालें। इस दौरान शिवम दुबे के बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के भी निकले। वहीं मैच में रिंकू सिंह ने 9 गेंद पर नाबाद 9 रन बनाए। भारतीय टीम ने 15.4 ओवरों में ही 173 रन बनाते हुए यह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। वहीं पहले T20 मुकाबले में भी भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। जिसके बाद भारतीय टीम ने इस सीरीज पर 2-0 से अजय बढ़त बना ली है। वहीं इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।