Apple

Apple Watch Ultra 2 और Watch Series 9 से जल्द ही हटेगा ये खास फीचर – अमेरिका में इंपोर्ट बैन से बचने के लिए एप्पल कंपनी अपनी Watch Ultra 2 और Watch Series 9 मॉडल के लिए हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर का सपोर्ट बंद करने का विचार कर रही है। दरअसल पिछले साल अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग ITC ने एक फैसला सुनाया था जिसमें कहा गया था कि एप्पल दो पेटेंट का उल्लंघन करने के कारण अमेरिका में अपनी नई स्मार्ट वॉच की बिक्री और आयात नहीं कर सकता। कथित तौर पर कंपनी प्रीमियम Watch Ultra 2 और Apple Watch Series 9 पर कुछ फीचर्स के लिए सपोर्ट को बंद करने का विचार कर रही है।

एक कानूनी फाइलिंग में कहा गया है कि एप्पल के वकीलों ने कंपनी के लेटेस्ट Apple Watch Ultra 2 और Watch Series 9 मॉडल पर ब्लड ऑक्सीजन सेंचुरियन मॉनिटरिंग (SpO2) या पल्स ऑक्सीमेट्री फीचर को पूरी तरह से बंद करने के लिए एक समाधान प्रस्तुत किया है। दरअसल पिछले साल आईटीसी द्वारा अमेरिका में लेटेस्ट स्मार्टवॉच के आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को रोकने के लिए हेल्थ डिवाइस निर्माता में Masimo के दो पेटेंट का उल्लंघन करने के लिए भविष्य में इन फीचर्स को डिसेबल किया जा सकता है।

वही रिपोर्ट के मुताबिक Apple Watch Ultra 2 और Watch Series 9 पर पल्स ऑक्सीमेट्री फीचर को डिसेबल करने से प्रोडक्ट अब फर्म के पेटेंट का उल्लंघन नहीं कर पाएंगे। यह फीचर्स देश के बाहर के सभी मालिकों को तथा अमेरिका में मौजूद मलिको को प्रभावित नहीं करेगी। यह निर्णय लेने के बाद अमेरिका में दो स्मार्ट वॉच मॉडल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया था। क्योंकि Masimo के पेंटेंट का क्यूपर्टिनो कंपनी के उत्पाद पल्स ऑक्सीमैट्री फीचर्स उल्लंघन करते हैं।

इस बीच कंपनी ने बताया कि जब तक अमेरिकी अपील अदालत ITC की अवधि के दौरान आयात पर प्रतिबंध पर रोक का फैसला नहीं करेगी तब तक Apple Watch Ultra 2 और Apple watch series 9 पर पल्स ऑक्सीमेट्री के लिए समर्थन जारी रखना होगा। पिछले महीने के अंत में ऐपल ने Watch Ultra 2 और Watch Series 9 दोनों स्मार्ट वॉच मॉडल को एक बार फिर से सेल पर रखा था। वही आपको बता दे कि इन मॉडल पर बिक्री की रोक के बाद इन्हें 21 दिसंबर को बिक्री से हटा भी दिया था।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।