अब WhatsApp चैनल पर कर पाएंगे पोल, जुड़ेगा यह नया फीचर – बीते दिनों WhatsApp में एक ब्रॉडकास्टिंग फीचर व्हाट्सएप चैनल को ऐड किया था। जो की सेलिब्रिटी और बड़े संस्थानों को मैसेजिंग प्लेटफार्म पर अपने फॉलोवर्स को अपडेट करने की आसान सुविधा प्रदान करता है। वहीं अब व्हाट्सएप चैनल में एक नया फीचर भी जल्द ही जुड़ने वाला है। दरअसल इसमें पोलिंग फीचर, स्टेटस पर चैनल अपडेट और वॉइस नोट्स शेयर करने की सुविधा मिलने वाली है। हाल ही में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सएप चैनल पर अपने फॉलोवर्स के नए पोलिंग फंक्शन का ऐलान किया है। दरअसल पिछले साल व्हाट्सएप ने व्हाट्सप्प चैनल फीचर लॉन्च किया था। यह फीचर वन वे ब्रॉडकास्टिंग टूल पर कार्य करता है। दरअसल व्हाट्सएप सेलिब्रिटीज स्पोर्ट्स टीम और संगठनों के साथ चैनल के माध्यम से लोगों को जोड़ना चाहता है।
वहीं अब इस व्हाट्सएप चैनल में नया फीचर पोल का भी जोड़ा जा रहा है। आपको बता दे की WhatsApp पर ग्रुप चैट और सामान्य चैट पर पहले से ही पोल का ऑप्शन मौजूद है। वहीं अब व्हाट्सएप चैनल पर भी यह फीचर जुड़ने वाला है। साथ ही चैनल एडमिन अब वॉइस नोट से अपडेट भी जल्द ही व्हाट्सएप पर भेज पाएंगे। जिससे कि यूजर्स अच्छी प्रकार से उन सेलिब्रिटीज या संगठनों से कनेक्ट होंगे। वही WhatsApp चैनल पर अब स्टेटस भी शेयर किया जा सकते हैं। इसके लिए पहले फॉरवर्ड और फिर माय स्टेटस का चयन करना होगा। बता दे की कंपनी के इस नए अपडेट में किसी स्पेशल व्हाट्सएप चैनल के लिए एक से ज्यादा एडमिन बनाने की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।
कथित तौर पर WhatsApp चैनल ने नवंबर 2023 में एक बीटा अपडेट जारी किया था जो की चैनल एडमिन द्वारा स्टीकर शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है। वहीं अब प्लेटफार्म पर पहली बार चैनल में पोल शेयर करने का फीचर्स भी देखा गया है। दरअसल पिछले साल जून में व्हाट्सएप में चैनल फीचर लॉन्च किया था। कंपनी ने व्हाट्सएप चैनल के अंदर ही संस्थाओं और लोगों से जुड़ी जरूरी अपडेट पाने के लिए एक भरोसेमंद और आसान तरीका बताया था। वही इस टूल को सितंबर 2023 में भारत समेत 150 देश में लॉन्च किया गया था।
वही मेटा ने रेगुलर अपडेट के लिए चैनल बनाने के लिए स्पोर्ट्स टीम जैसे कि भारतीय क्रिकेट टीम और कैटरीना कैफ तथा दिलजीत दोसांझ के साथ साझेदारी भी की। वही देखते ही देखते WhatsApp चैनल कम समय में ही एक बेहद ही उपयोगी और लोकप्रिय फीचर बन गया। ग्लोबल स्तर पर अब तक दो अरब से ज्यादा लोग मैसेजिंग सर्विस का उपयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पहले साथ हफ्तों के अंदर व्हाट्सएप चैनल ने 500 मिलियन से ज्यादा यूजर जोड़ लिए हैं।






