8GB रैम और 5000 mAh डिस्प्ले के साथ Vivo G2 हुआ लॉन्च – हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने G सीरीज का पहला स्मार्टफोन Vivo G2 लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध कराया है। वही इस स्मार्टफोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.56 इंच की LCD डिस्पले मिलती है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Vivo G2 स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन मेकर ने Vivo G2 में 6.56 इंच का LCD डिस्पले उपलब्ध कराया है जो की 1612 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वही आपको बता दे की प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Dimensity 6020 चिपसेट जोड़ा गया है तथा यह स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित Origin OS 3 पर कार्य करता है। इस स्मार्टफोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें आपको एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जा रहा है। जिसकी सहायता से आप एक्स्ट्रा स्टोरेज भी बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में फोटो और वीडियोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन मे डुअल सिम, वाई-फाई, 5G, ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक की कनेक्टिविटी भी दी जा रही है। वही फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh बैटरी से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
Vivo G2 की कीमत
Vivo G2 स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए तो इसका बेस वेरिएंट 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14000 रुपए, 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 17,700 रुपए, 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 18,800 रुपए, 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 22,500 रखी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।






