IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में विराट बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज में भारत ने 3-0 से सीरीज जीत ली।

वहीं सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

बता दें कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 टेस्ट मुकाबले खेले हैं इस दौरान उन्होंने 42.36 के औसत से 1991 रन भी बनाए है।

यदि वह 9 रन और बना लेते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 2000 बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

आपको बता दे की विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच शतक और 9 अर्धशतक भी लगाए हैं।

अभी तक सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 2535 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में अब तक 8848 रन बना लिए हैं।

यदि विराट कोहली इस सीरीज में मात्र 152 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट फॉर्मेट में 9000 रन पूरे कर लेंगे।

टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम 15921 रन तथा राहुल द्रविड़ के नाम 13288 रन दर्ज है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice