Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिलेगा Galaxy AI फीचर
Samsung Galaxy S23 के बाद अब Samsung Galaxy S24 सीरीज लॉन्च कर दी गई है।
इस सीरीज में एक नया फीचर Galaxy AI भी शामिल किया जा रहा है।
यूजर्स को इस सुविधा के जरिए रियल टाइम कॉल ट्रांसलेशन समेत कई सुविधाएं मिलेगी।
हालांकि इस फीचर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को कीमत चुकानी पड़ सकती है।
दरअसल Galaxy AI फीचर्स लगभग 2 साल के लिए ही फ्री उपलब्ध होंगे।
कंपनी ने कहा है कि Galaxy AI फीचर्स को यूजर्स के लिए साल 2025 के अंत तक ही फ्री दिया जाएगा।
हालांकि कंपनी ने इस फीचर के लिए चार्ज या सब्सक्रिप्शन प्लान का एलान नही किया है।
बता दें कि Samsung Galaxy S24 की कीमत 79,999 रुपए है।
वही Samsung Galaxy S24 Plus के 12GB + 512GB की कीमत 1,09,999 रुपए रखी गई है।
वही Samsung Galaxy S24 Ultra के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपए रखी गई है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice