Jio के इस प्लान में मिलेगा 365 दिनों तक 730GB डाटा, यह है कीमत – साल 2024 में जियो ने अपने यूजर्स के लिए कई प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ने लांग टर्म प्रीपेड पैक्स में कई विकल्प यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाए हैं। दरअसल पहले जिओ के कुछ ही प्लान थे जो कि साल भर की वैधता के साथ आते थे। परंतु अब जियो ने इस सेगमेंट में कई सारे प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इन प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री एसएमएस, जिओ Cinema, JioTV, Jio Cinema, Hotstar, Prime Video जैसे पॉपुलर OTT का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आइए अब हम आपको Jio के एक नए प्लान के बारे में बताते हैं।
हाल ही में Jio ने एक नया एनुअल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। जो कि साल भर की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान 3225 रुपए में मिलता है। साथ ही आप कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप से इस प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं। दरअसल इस प्लान में कंपनी 365 दिनों की वैधता के साथ 2GB प्रतिदिन डाटा देती है इस हिसाब से यूजर्स को कुल 730GB डाटा मिल जाता है। वही आपको बता दे की डेली डाटा लिमिट खत्म होने के पश्चात इंटरनेट बंद नहीं होता बल्कि इंटरनेट की स्पीड 64 kbps रह जाती है। Jio अपने इस प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन भी देती है। यानी की इस प्लान में आपको रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं।
वही यूजर के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए रिलायंस Jio ने 1 साल तक ZEE 5 का OTT सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया है। साथ ही इस प्लान के अंतर्गत JioCinema और JioTV का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके बाद आप Jio TV के सब्सक्रिप्शन के माध्यम से कई प्रकार के टीवी शो अपने मोबाइल में बिल्कुल फ्री देख सकते हैं।यदि आप मूवी देखने के शौकीन है तो आप Jio Cinema पर मूवी भी देख सकते हैं। हालांकि इस प्लान में कंपनी जिओ सिनेमा प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन नहीं देती है। इसके अतिरिक्त इस प्लान के साथ आपको Jio Cloud एक्स्ट्रा स्टोरेज का फायदा भी मिल जाता है।






