Samsung

भारत में 6GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy XCover 7 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सैमसंग कंपनी का अगला रग्ड स्मार्टफोन Samsung Galaxy Xcover 7 जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हाल ही में कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर फोन का सपोर्ट पेज लाइव हो चुका है। बता दे कि इस स्मार्टफोन को थाईलैंड और मलेशिया की साइड से सर्टिफिकेशन भी मिल चुके हैं। वहीं नवंबर 2023 में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन पर भी यह स्मार्टफोन देखा जा चुका है। बता दे कि इस स्मार्टफोन को ip68 रेट तथा MIL – STD – 810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। आइए अब हम स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Xcover 7 को नवंबर 2023 में BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। वहीं अब आधिकारिक रूप से सैमसंग वेबसाइट ने भी इस स्मार्टफोन को घोषित कर दिया है। इससे पता चलता है कि जल्द ही यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लांच होने वाला है। वही इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इसमें डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टर प्लस का प्रोटेक्शन दिया गया है। आपको बता दे कि इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले दी जा रही है। साथ ही यह स्मार्टफोन ip68 रेटिंग के साथ आने वाला है। डिवाइस में ऑक्टा कोर प्रोसेसर Dimensity 6100+ दिया गया है। जो की 6nm प्रक्रिया पर बना हुआ है। वही स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा रही है। जिसे की माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। ऑडियो के लिए स्मार्टफोन में Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। साथ ही स्मार्टफोन में आपको 4050 mAh की बैटरी मिलती है जिसे चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में टाइप सी पोर्ट भी उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दे कि फोन का भार 240 ग्राम है तथा इसमें आपको 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। गौरतलब है कि Samsung Galaxy Xcover 7 के सभी स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं। वहीं जल्द ही कंपनी इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान कर सकती है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।