IND vs ENG 1st Test

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

जहां पर इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इस दौरान इंग्लैंड की टीम 64.3 ओवर में 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

इसके बाद भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 23 ओवर में 119 बना लिए हैं।

इंग्लैंड टीम की ओर से बेन डकैट ने 35 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 37 रनों का योगदान दिया।

कप्तान बेन स्टोक्स ने 81 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 70 रन बनाये।

इस दौरान भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए।

वही जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के नाम भी दो-दो सफलता रही।

भारतीय पारी में रोहित शर्मा 27 गेंद पर 24 रन बनाते हुए कैच आउट हो गए।

यशस्वी जायसवाल 70 गेंद पर 74 रन तथा शुभमन गिल 43 गेंद में नाबाद 14 रन के साथ खेल रहे है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice