Shubman Gill

IND vs ENG: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत ने बनाए 255 रन – भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम ने 78.3 ओवर में 255 बनाएं। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी भी खेली।

दरअसल दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना किसी विकेट गवाए 5 ओवर में 28 रन बना लिए थे। वहीं तीसरे दिन का खेल यही से शुरू हुआ। हालांकि फिर कप्तान रोहित शर्मा 21 गेंद पर 13 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं इसके बाद यशस्वी जयसवाल भी 27 गेंद पर 17 रन बना कर चलते बने। मैच में श्रेयस अय्यर ने 29 तथा अक्षर पटेल ने 45 रनों की पारी खेली।

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने जड़ा शतक

दूसरे छोर पर शुभमन गिल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान शुभमन गिल ने 147 गेंद में 11 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 104 रन बना डालें। वही मैच में रविचंद्रन अश्विन ने भी 29 रनो की पारी खेली। उसके अलावा जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव बिना अपना खाता खोले ही अपना विकेट देते चले। इस प्रकार भारतीय टीम ने अपने दूसरी पारी में 78.3 ओवर में 255 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में टॉम विलियम हार्टले ने 4 तथा रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त जेम्स एंडरसन ने 2 तथा शोएब बशीर ने एक सफलता प्राप्त की।

बता दे कि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए थे वहीं इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 253 रन बनाए। जिसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी की बदौलत 143 रनो की बढ़त बना ली थी। वही अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाने के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 398 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं।

IND vs ENG जीत के लिए इंग्लैंड को चाहिए 332 रन

अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से बेन डकैट 27 गेंद पर 28 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर केएस भरत को अपना कैच थमा बैठे। वहीं इस समय जैक क्राउली 29 तथा रेहान अहमद 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। वहीं इस समय इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रनों की जरूरत है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है