IND vs ENG Test

तीसरे टेस्ट मैच से पहले हुआ बड़ा फैसला, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का बदलेगा नाम – भारतीय टीम इस समय अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। जिसमें इस समय दोनों ही टीम ने एक-एक की बराबरी कर ली है। वही इस सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। बता दे कि इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज की थी। वहीं इसके बाद विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने इस सीरीज को बराबर कर लिया। वहीं अब तीसरा टेस्ट मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मैच से पहले इस स्टेडियम का नाम बदला जा रहा है।

पूर्व बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह रखा जायेगा नाम

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट का नाम बदलकर पूर्व बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह के नाम पर रखा जाने वाला है। बता दे कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबले 15 फरवरी से शुरू होगा वहीं इससे पूर्व संध्या पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का नाम निरंजन शाह के नाम पर रखा जाएगा। इस स्टेडियम के नए नाम का उद्घाटन बीसीसीआई सचिव जय शाह करेंगे। आपको बता दे कि इस स्टेडियम पर सबसे पहले साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। वहीं अभी तक इस स्टेडियम पर सभी फॉर्मेट को मिलाकर 11 मुकाबले खेले गए हैं।

जानिए कौन है निरंजन शाह

आपको बता दे कि भारत के सबसे वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासकों में से निरंजन शाह एक है। निरंजन शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं तथा वह क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं। 1960 से 1970 के मध्य तक उन्होंने सौराष्ट्र के ओर से 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

इन स्टेडियमों के भी बदले गए थे नाम

हाल ही में भारत में कुछ क्रिकेट स्टेडियमों के नाम बदले गए हैं। जिनमें की दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अब अरुण जेटली स्टेडियम रख दिया गया। वहीं लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम भी बदलकर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम रखा गया था। वहीं अहमदाबाद के मशहूर स्टेडियम मोटेरा को भी अब मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दे की अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस समय दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। वहीं अब सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का नाम भी बदलकर निरंजन शाह स्टेडियम रखा जाएगा। जिसके लिए मैच से एक दिन पहले समारोह में शामिल होने के लिए दोनों टीमों को आमंत्रित भी किया जाएगा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।