smartwatch

Amazfit Active स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा AI कोच – भारत में Amazfit Active स्मार्ट वॉच को लांच कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। वही इस स्मार्ट वॉच में कंपनी ने 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध करा है। आइए अब हम आपको इस स्मार्ट वॉच के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Amazfit Active स्मार्टवॉच स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Amazfit Active स्मार्ट वॉच AI सपोर्ट वाले जेप कोच के साथ आती है। जिससे कि यूजर्स को अपनी फिजिकल ट्रेनिंग में काफी मदद मिलेगी। वहीं इस स्मार्ट वॉच के डिस्प्ले के बारे में बात की जाए तो इसमें 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले 390×450 पिक्सल रेजोल्यूशन और 341 PPI पिक्सल डेंटिसिटी के साथ आता है। इस स्मार्ट वॉच में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग की तरह कई ट्रैकर्स मिलते हैं। साथ ही यह स्मार्ट वॉच 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर कर सकती है।

यह स्मार्ट वॉच 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। साथ ही यह ब्लड में ऑक्सीजन के लेवल को मापती है। इस स्मार्ट वॉच में ब्लूटूथ और जीपीएस कनेक्टिविटी दी गई है तथा इसमें अमेजॉन अलेक्सा Amazon Alexa इंस्टॉल मिलता है। यह एक लाइटवेट स्मार्ट वॉच है जिसका वजन मात्र 24 ग्राम है। बता दे कि इसका मिडिल फ्रेम एल्युमिनियम तथा स्ट्रैप्स सिलिकॉन के बने हुए हैं।

Amazfit Active की कीमत

भारत में इस स्मार्ट वॉच की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है तथा इस स्मार्टवॉच की उपलब्धता 10 फरवरी से अमेजॉन और Amazfit India की वेबसाइट पर शुरू कर दी जाएगी। इस स्मार्ट वॉच को आप मिडनाइट ब्लैक, पेटल पिंक और लैवेंडर पर्पल कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।