जनवरी में साउथ कोरिया में Tesla की बिकी मात्र एक इलेक्ट्रिक कार, यह रही वजह – जनवरी 2024 में दक्षिण कोरिया में टेस्ला ने मात्र एक इलेक्ट्रिक कर की सेल की है। क्या एलोन मस्क की कंपनी टेस्ला चीन के साथ मैन्युफैक्चरिंग करके खुद नुकसान कर रही है। दरअसल यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि साउथ कोरिया के कई लोग टेस्ला की कारों का मेड इन चीन होने के कारण नहीं खरीदना चाहते हैं। यही कारण है कि Tesla ने जनवरी में मॉडल Y एसयूवी की केवल एक यूनिट ही सेल की है। हालांकि टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार की सेल में आई इस गिरावट के पीछे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और कीमत भी बड़ी वजह रही है।
रिपोर्ट में यह बताया गया कि जुलाई 2022 के बाद से साउथ कोरिया में टेस्ला का यह सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। वही आपको बता दे की दिसंबर 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में नई इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्ट्रेशन की संख्या में लगभग 80 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल बैटरी के ओवर हिट होने के कई मामले सामने आने के बाद लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों से अपने पैर पीछे खींचे हैं। फास्ट चार्जिंग की कमी के कारण भी कई लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से बच रहे हैं। वही आपको बता दे की साल 2023 में टेस्ला का मॉडल Y साउथ कोरिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड में से एक था।
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि चीन के साथ टेस्ला के संबंध को जोड़ना इस गिरावट का मुख्य कारण रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर कोरिया लोग जो टेस्ला की कार खरीदना चाहते हैं उन्होंने भी इस बात को जानकर इन कारों को नापसंद करना शुरू कर दिया है कि टेस्ला कारों के कुछ मॉडल मेड इन चाइना है। जिसके कारण सभी लोग काफी नाराज हैं।
यही कारण है कि जनवरी 2024 में साउथ कोरिया में टेस्ला की मात्र एक ही यूनिट बिकी है। सेल में इतनी बड़ी गिरावट के पीछे लोगों के बिहेवियर को भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। क्योंकि लोग इस समय सरकार से सब्सिडी मिलने का इंतजार भी कर रहे हैं। कीमत की बात करें तो साउथ कोरिया में Tesla के मॉडल Y की कीमत पिछले साल जुलाई में 56.99 मिलियन वॉन यानी कि लगभग 35 लाख 69 हजार रुपए आंकी गई थी।






