IND vs ENG: बाकी तीन टेस्ट मैच के लिए हुआ भारतीय टीम स्क्वाड का ऐलान – हाल ही में शनिवार 10 फरवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने बताया है कि विराट कोहली बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में टीम के साथ उपलब्ध नहीं होंगे। दरअसल विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के चलते इस सीरीज से बाहर रहना चाहते हैं। वहीं बीसीसीआई भी विराट कोहली के इस फैसले का पूरा सम्मान करता है। वही आपको बता दे कि यह पहली बार होगा जब विराट कोहली कोई घरेलू सीरीज नहीं खेल रहे हैं।
वहीं बीसीसीआई के अनुसार दूसरे टेस्ट मुकाबले में चोटिल हुए रविंद्र जडेजा और केएल राहुल को स्क्वाड में शामिल किया गया है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों का प्लेइंग इलेवन में चयन फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। मेडिकल टीम द्वारा फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही बीसीसीआई रविंद्र जडेजा या केएल राहुल को मैदान पर खेलने के लिए उतरते देगी।
रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के अलावा श्रेयस अय्यर भी विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। दरअसल श्रेयस अय्यर को कमर में अकड़न और ग्रोइंग एरिया में दर्द की समस्या हो गई थी। जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम स्क्वाड में तेज गेंदबाज आकाशदीप को चुना गया है। दरअसल आकाशदीप टीम में आवेश खान की जगह पर चुने गए हैं। हाल ही में आकाशदीप ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी।
बात करें भारत बनाम इंग्लैंड जारी टेस्ट सीरीज की तो इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दरअसल हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने जीत दर्ज की थी तो वही विशाखापट्टनम में भारतीय टीम ने अंग्रेजों को हराकर इस सीरीज में वापसी कर ली है।
IND vs ENG भारतीय टीम स्क्वाड
रोहित शर्मा कप्तान, जसप्रीत बुमराह उप कप्तान, ध्रुव जुरेल विकेटकीपर, केएस भरत विकेटकीपर, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, रजत पाटीदार, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, आकाशदीप, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा।







