IND vs ENG
3rd Test
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया।
तीसरे टेस्ट मुकाबले में 557 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम मात्र 122 रन ही बना पाई।
तीसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम ने 445 रन बनाए थे।
इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली थी।
वहीं इसके जवाब में इंग्लैंड टीम ने अपनी पारी में 319 रन बनाए।
इस दौरान बैन डकैट ने 153 रनों की पारी खेली।
भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार तथा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए थे।
भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत 430 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की।
इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 236 गेंद में 14 चौके और 12 छक्के लगाते हुए नाबाद 214 रनों की पारी खेली।
इस दौरान शुभमन गिल ने 91 रन बनाए।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice