IND vs ENG
4th Test
भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की जारी टेस्ट सीरीज में इस समय भारतीय टीम ने 2-1 से बड़त बना ली है।
वही अब इस सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।
बता दे कि केएल राहुल चौथे मुकाबले में भारतीय टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे।
दरअसल क्वाड्रिसेप्स के कारण केएल राहुल दूसरे और तीसरे टेस्ट मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।
तीसरे टेस्ट मुकाबले में 434 रनों की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी राहुल की चोट से उबरने सकारात्मक अपडेट दिया था।
यदि चौथे टेस्ट मुकाबले में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो ऐसे में रजत पाटीदार प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।
दरअसल रजत पाटीदार दोनो टेस्ट मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
ऐसे में केएल राहुल के फिट होने पर रजत पाटीदार को टीम से बाहर होना पड़ सकता है।
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी चौथे टेस्ट मुकाबले में आराम दिया जा सकता है।
बता दे की बुमराह ने शुरुआती तीन टेस्ट मुकाबले में कुल 17 विकेट लिए हैं।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice