IPL 2024

IPL 2024: 22 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल, भारत में ही होंगे सभी मुकाबले – आईपीएल का 17वां सीजन आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। जिसकी जानकारी आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने दी है। वही आपको बता दे कि चुनाव के बावजूद भी इस साल आईपीएल के सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे। दरअसल भारत में चुनाव अप्रैल और मई में होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में आईपीएल के आगामी सीजन के शेड्यूल को अभी तक जारी नहीं किया है। आईपीएल के अध्यक्ष धूमल ने बताया की शुरुआत में केवल 15 दिनों का आईपीएल शेड्यूल ही जारी किया जाएगा। बाकी मैचों का शेड्यूल आम चुनाव की तारीख के ऐलान करने के बाद तय किया जाएगा।

आईपीएल चेयरमैन धूमल ने बताया कि हम टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए हम शुरुआती शेड्यूल पर जारी करने वाले हैं। इस बार आईपीएल के सभी मुकाबले भारत में ही आयोजित किए जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आईपीएल 2009 का सीजन पूरी तरह से विदेश में यानी दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। वहीं इसके बाद साल 2014 में आम चुनाव के कारण कुछ मुकाबला यूएई में खेले गए थे। वहीं इसके बाद साल 2019 में आम चुनाव के बावजूद भी IPL के सभी मैच भारत में ही आयोजित किए गए थे। वहीं इस बार भी आईपीएल के सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे।

गौरतलब है कि इस बार T20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी होना है जिसमें भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून को अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी। वहीं इससे पहले आईपीएल का आयोजन होना है। IPL 2024 में इस साल पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

वही आपको बता दे कि IPL के 17वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में 72 खिलाड़ियों पर बोली लगी। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। दरअसल मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड रुपए में खरीदते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद में भी पेट कमिंस पर 20.50 करोड रुपए की बोली लगाते हुए अपने पाले में शामिल किया है। इस बार कुल 6 खिलाड़ियों पर 10 करोड़ या उससे ऊपर की बोली लगी है। वहीं भारत की ओर से हर्षल पटेल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाली खिलाड़ी रहे। जिन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड रुपए में खरीदा।
अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने समीर रिजवी को 8.40 करोड रुपए में खरीदा। इस बार आईपीएल नीलामी में कुल 9 अनकैपड खिलाड़ी करोड़पति बने जो की सभी भारतीय खिलाड़ी हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।