Google Chrome ब्राउजर में आने वाला है यह नया सिक्योरिटी फीचर
Google कंपनी अपने Chrome ब्राउजर में एक नया सिक्योरिटी फीचर लेकर आने वाली है जो की यूजर के होम नेटवर्क की सुरक्षा करेगा।
गूगल के इस नए सिक्योरिटी फीचर का कोडनेम Private Network Access for Navigation Requests है।
आपको बता दे की गूगल क्रोम के इस नए सेफ्टी फीचर को XDA developers द्वारा स्पॉट किया गया है।
यह फीचर वेबसाइट ब्राउजिंग के दौरान मिलने वाले नेविगेशन रिक्वेस्ट को ब्लॉक कर देता है।
जिससे की यूजर के होम नेटवर्क के लिए एक शील्ड की तरह कार्य किया जाता है।
कुछ वेबसाइट ऐसे होती है जो यूजर को किसी ऐसी वेबसाइट पर भेज देती है जो की यूजर के लिए काफी नुकसानदायक रहती है।
ऐसी स्थिति में गूगल क्रोम का यह नया सिक्योरिटी फीचर यूजर की काफी मदद करने वाला है।
गूगल क्रोम इस समय सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला ब्राउज़र है। जिसका मार्केट शेयर लगभग 70% है।
इस समय Windows या Mac अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर पाए जाने वाले ब्राउज़र के होते हुए भी ज्यादातर लोग गूगल क्रोम का उपयोग करते हैं।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice