England

IND vs ENG Test: चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने बनाए 302 रन, आकाशदीप ने लिए 3 विकेट – भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। जिसमें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान इंग्लैंड ने जो रूट के शानदार शतक की बदौलत 90 ओवर में 7 विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं।

मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली और बेन डकैत के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर बैन डकैत 21 गेंद पर 11 रन बनाकर भारतीय टीम की ओर से टेस्ट में डेब्यू करने वाले आकाशदीप को अपना विकेट देते चले। वहीं मैच में ऑली पोप भी दो गेंद पर बिना अपना खाता खोले आकाशदीप का दूसरा शिकार बने। सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली भी 42 गेंद पर छह चौके और एक छक्का बना लगाते हुए 42 रन बनाकर आकाशदीप के हाथों बोल्ड हो गए।

वहीं मैच में कप्तान बेन स्टोक्स ने 3 तथा जॉनी बेयरस्टो ने 38 रनों की पारी खेली। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स ने 126 गेंद पर 47 तथा टॉम हार्टले ने 26 गेंद पर 13 रनों की पारी खेली। बता दे कि दोनों ही खिलाड़ियों का विकेट मोहम्मद सिराज को मिला। वहीं इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 226 गेंद पर 9 चौके लगाते हुए नाबाद 106 रनों की पारी खेली। वहीं इस समय जो रूट 106 रन और ओलिवर रॉबिंसन 31 रन के साथ क्रीज पर मौजूद है।

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाशदीप ने अपने डेब्यू मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान आकाशदीप ने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं इसके अलावा मोहम्मद सिराज के नाम भी दो सफलता रही। वही मैच में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। बता दे कि भारतीय टीम इस सीरीज में अभी 2-1 से आगे चल रही है। वहीं चौथे टेस्ट मुकाबले में दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।