Shubman Gill

IND vs ENG: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 219/7 – भारत बनाम इंग्लैंड के बीच इस समय चौथा टेस्ट मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। बता दे कि इस टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 302 रन बनाए थे। वहीं इसके बाद मैच में ऑलिवर रॉबिंसन 96 गेंद पर 58 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर रजत पाटीदार को अपना कैच थमा बैठे। वही मैच में जेम्स एंडरसन भी बिना अपना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 274 गेंद पर नाबाद 122 रनो की पारी खेली। इस प्रकार इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 104.5 ओवर में 353 रन बनाए।

भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में रविंद्र जडेजा ने 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। वही इसके अलावा अपने डेब्यू मुकाबले में आकाशदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाएं। मैच में मोहम्मद सिराज के नाम 2 तथा रविचंद्रन अश्विन के नाम भी 1 सफलता रही।

इसके बाद भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पारी को संभाला। हालांकि फिर शुभमन गिल 65 गेंद पर 38 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वही मैच में रजत पाटीदार ने 42 गेंद पर 17, सरफराज खान ने 53 गेंद पर 14 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 117 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 73 रनों की पारी खेली।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 73 ओवर में 7 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं। वहीं इस समय कुलदीप यादव 17 रन तथा ध्रुव जुरेल 30 रनों के साथ क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने 4 तथा टॉम विलियम हार्टले ने दो विकेट लिए तो वही जेम्स एंडरसन के नाम एक सफलता रही। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड से 134 रन पीछे चल रही है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।