Gmail होगा बंद? वायरल खबर पर Google ने दिया जवाब – हाल ही में सोशल मीडिया पर Gmail बंद होने की खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसी बीच Google कंपनी ने सभी को यह जानकारी दी है कि जीमेल की सर्विस जारी रहेगी। गूगल के मुताबिक जीमेल के बंद होने की खबर झूठी बताई जा रही है। जिसकी गूगल कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल से पुष्टि भी कर दी है। इस दौरान कंपनी ने लिखा है कि Gmail is here to stay यानी जीमेल अभी कहीं भी नहीं जा रही है। इसकी सभी सर्विसेज जारी रहेगी।
दरअसल पिछले दिन से इंटरनेट पर Gmail के बंद होने की अफवाह काफी तेजी से वायरल हो रही थी। इसी बीच सभी यूजर्स यह सोच रहे थे कि यदि जीमेल की ईमेल सर्विस बंद हो जाती है तो फिर क्या होगा। परंतु गूगल ने अपना ऑफिशियल पोस्ट करते हुए सभी यूजर्स को इस गलत अफवाह से सतर्क कर दिया है।
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कल एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही थी। जिसमें लिखा था कि Gmail बंद होने जा रही है। जिसमें गूगल के ही Email का एक स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया था। साथ ही इसमें यह लिखा था कि Google कंपनी Gmail को बंद करने जा रही है। यहां पर Gmail के बंद होने की तारीख भी बताई गई थी जो की 1 अगस्त 2024 थी। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गई। जिसके बाद लाखों, करोड़ों यूजर इस सोच में पड़ गए कि आखिर जीमेल बंद हो गया तो फिर क्या होगा। Gmail अकाउंट में जो स्टोरेज है उसका क्या होगा।
यदि भविष्य में सचमुच जीमेल बंद होने लगे तो यूजर पर इसका क्या असर होगा आइए जानते हैं। यदि कभी भी गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल बंद होती है तो इससे मार्केट में काफी ज्यादा भूचाल आ सकता है। क्योंकि जीमेल केवल पर्सनल यूजर्स के द्वारा ही नहीं बल्कि कई एंटरप्राइज कस्टमर भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई सारे बिजनेस को बड़ा झटका लगेगा। इसके अलावा थर्ड पार्टी एप्स के लिए भी Gmail आईडी का उपयोग किया जाता है। वहीं एंड्रॉयड फोन के साइन अप करते समय भी जीमेल आईडी का उपयोग होता है। इसलिए यदि कभी भी Gmail बंद होती है तो इससे दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स प्रभावित होंगे। हालांकि कंपनी ने वायरल हो रहे इस दावे को अपने पोस्ट के माध्यम से रोक दिया है। साथ ही Google ने अपने सभी यूजर्स को बताया है कि Gmail की सभी सर्विसेज चालू रहेगी।






