लॉन्च से पहले दिखा Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 8GB रैम – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने जल्द ही अपनी A सीरीज स्मार्टफोन के अंतर्गत एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। जिसे कंपनी Samsung Galaxy A55 5G नाम दे रही है। बीते कुछ समय से इस फोन को लेकर अफवाह सामने आ रही थी। दरअसल यह स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च हो सकता है। वही लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। वही अब Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन TENAA, MIIT, NBTC, FCC, SIRIM, TKDN सर्टिफिकेशंस में दिखाई दे चुका है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
दरअसल Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन जल्द ही लांच होने वाला है। हाल ही में यह फोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM – A556E के साथ देखा गया है। स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में कंपनी 8GB तक का रैम सपोर्ट तथा Exynos 1480 चिपसेट देने वाली है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 पर आधारित One UI यूआई पर कार्य करेगा।
वहीं Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन में आपको डिस्प्ले के रूप में 6.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 1080P रेजोल्यूशन के साथ मिलने वाला है तथा यह स्मार्टफोन 450 स्क्रीन डेंसिटी तथा आस्पेक्ट रेश्यो 13:6 के साथ आने वाला है। वहीं बैटरी कैपेसिटी की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 5000 mAh की बैटरी से लैस है। बात करें कैमरा क्वालिटी की तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का तथा दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड तथा तीसरे सेंसर के रूप में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस उपलब्ध है। वही सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध कराया जा सकता है। यह स्मार्टफोन साल 2023 में लॉन्च हुए Galaxy A54 के सक्सेसर के रूप में होगा।






