IND vs ENG 4th Test

चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। वहीं जवाब में भारतीय टीम ने 307 रन बनाए।

तीसरे दिन भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने 28 रन तथा ध्रुव जुरेल ने 90 रन बनाए।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाएं। जिसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड से 46 रनों से पीछे चल रही थी।

इंग्लैंड की टीम की ओर से अपनी दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने 60 रनों की पारी खेली।

इसके अतिरिक्त में जॉनी बेयरस्टो ने 30 तथा बेनफॉक्स ने 17 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 145 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट तथा कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए।

भारतीय टीम को अपनी दूसरी पारी में जीत के लिए इस समय 192 रनों का लक्ष्य मिला।

दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान रोहित शर्मा नाबाद 24 और यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 16 रन बनाते हुए 8 ओवर में 40 रन बना लिए हैं।

भारतीय टीम को जीत के लिए 152 रन की आवश्यकता है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice