IRCTC ने Swiggy के साथ की डील
IRCTC भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने फूड डिलीवरी ऐप Swiggy के साथ साझेदारी की है।
अब Swiggy का खाना ट्रेन में भी उपलब्ध हो पाएगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार अभी इस की शुरुआत 4 रेलवे स्टेशनों से की जा रही है।
यदि यह प्रयोग सफल रहा तो आईआरसीटीसी जल्द ही ज्यादा से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर Swiggy से खाना मंगवाने की सुविधा लागू कर देगी।
जिन चार स्टेशनों पर Swiggy का खाना मिलने जा रहा है उनमें बेंगलुरु, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर और विशाखापट्टनम के रेलवे स्टेशन शामिल किए गए हैं।
बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब आईआरसीटीसी किसी फूड डिलीवरी एप के साथ साझेदारी करने जा रहा है।
दरअसल इससे पहले भी आईआरसीटीसी ने जोमैटो Zomato के साथ इस प्रकार की डील की थी।
जिसके तहत कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और दिल्ली जैसे रेलवे स्टेशनों पर जोमैटो फूड डिलीवरी ऐप से खाना मंगवाया जा सकता है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice