IND vs ENG 4th Test

India vs England चौथे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली है।

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

इस दौरान उन्होंने अपनी पहली पारी में जो रूट के 122 रनो की बदौलत 353 रन बनाए।

वहीं इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए।

अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम मात्र 145 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 5 और कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए।

चौथे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला।

मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 81 गेंद पर अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 55 रन बनाए।

इस दौरान शुभमन गिल ने नाबाद 52 तथा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

चौथे टेस्ट मुकाबले में पांच विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम ने इस सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice