चौथे टेस्ट में जीत के बाद WTC  टेबल में भारतीय टीम को मिला फायदा

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम कर लिया है।

चौथे मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज में 3-1 से अजय बढ़त भी बना ली है।

इंग्लैंड की टीम को भारतीय टीम ने रांची में 5 विकेट से हराया है।

भारत को अपने दूसरे पारी में 192 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे भारतीय टीम की ओर से ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी करते हुए हासिल कर लिया।

इस जीत का फायदा भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में भी मिला है।

इस दौरान WTC टेबल में भारतीय टीम के अंक प्रतिशत में बढ़ोतरी हो गई है।

पहले भारतीय टीम के पास 50 अंक थे और अंक प्रतिशत 59.52 था।

चौथे टेस्ट मुकाबले में जीत के बाद अब भारतीय टीम के पास 62 अंक तथा जीत का अंक प्रतिशत 64.58 हो गया है।

इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

भारतीय टीम ने इस दौरान आठ मुकाबले खेले हैं और इसमें पांच मुकाबले में जीत हासिल की है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice