Watch

सिंगल चार्ज में 6 दिन तक चलने वाली X-12 Bluetooth Calling Smartwatch हुई लॉन्च – नए इनोवेशन दिन प्रतिदिन टेक वर्ल्ड में हो रहे हैं जिसके फलस्वरूप आम लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई हैं। अब केवल समय बताने के लिए ही नहीं बल्कि गाना सुनने तथा बात करने के लिए भी हाथ की घड़ी का उपयोग किया जाने लगा हैं। वर्तमान समय में यूजर्स अपनी सेहत से लेकर फिटनेस तथा योगा के लिए भी इस स्मार्टवॉच का उपयोग कर रहे हैं। एक बार चार्ज करने पर 6 दिनों तक इस स्मार्टवॉच का उपयोग किया जा सकता हैं। आइए अब हम आपको बताते हैं कि आरडी एक्सेसरीज एक्स-12 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच मैं क्या क्या खास फीचर्स है|

क्या हैं स्मार्टवॉच मैं खास:-
एक 1.69 इंच TFT स्क्रीन नई लॉन्च हुई आरडी एक्सेसरीज एक्स-12 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच में उपलब्ध कराया गया हैं तथा इसका रेजोल्यूशन 240 से 280 पिक्सेल का हैं। यह स्मार्टवॉच 200 एमएएच रिजार्जेबल बैटरी कैपेसिटी के साथ आती है तथा इसे किसी भी जगह पर आसानी से चार्ज किया जा सकता हैं|इस स्मार्टवॉच का वर्क टेंप्रेचर 0-60 डिग्री और ब्लूटूथ वर्जन 5.0 हैं। यूजर्स सिंगल चार्ज करने पर 6 दिनों तक इस स्मार्ट वॉच का उपयोग कर सकते हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग, फाइंड माई फोन, आईपीएस रेटिंग आईपीएस6, मल्टीपल स्पोट्र्स एंड हेल्थ मूड्स तथा जी सेंसर जैसे फीचर्स इस स्मार्टवॉच में उपलब्ध कराए गए हैं। इस वॉच में यूजर्स हाई क्वालिटी वाला ऑडियो भी सुन सकते हैं।

अफ्रीका तथा खाड़ी देशों में भी हैं कंपनी का कारोबार:-
यूजर्स को याद दिला दें कि 1999 से इस सेक्टर में आरडी मोबाइल एक्सेसरीज कार्य कर रही हैं। भारत में बड़ी उपस्थिति होने के अतिरिक्त, अफ्रीका तथा खाड़ी देशों में आरडी कामयाब रहा हैं। जिसके फलस्वरूप आरडी के सीईओ नारायण राठौर भी मेक इन इंडिया के विस्तार मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह भारत मैं ही अपने सभी प्रोडक्ट्स का स्वदेशी रुप से निर्माण करते हैं। स्मार्टवॉच निर्माण के साथ-साथ अन्य कई दूसरे क्वालिटी प्रोडक्ट का भी निर्माण आरडी करता हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।