RBI के ऑर्डर के बाद अब Paytm ने किया Payment Bank unit से किनारा

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया यानी कि आरबीआई ने पेटीएम के पेमेंट बैंक यूनिट को बंद करने का आर्डर दिया है।

जिसके बाद पेटीएम ने अपनी पेमेंट बैंक यूनिट से कुछ एग्रीमेंट को भी समाप्त कर दिया है।

हालांकि अभी तक कंपनी द्वारा यह नहीं बताया गया है कि किन एग्रीमेंट को समाप्त किया गया है।

कंपनी ने यह फैसला कंप्लायंस को लेकर हो रही आशंकाओं के कारण लिया है।

आरबीआई के इस आर्डर के बाद पेटीएम के शेयरों में भी काफी ज्यादा गिरावट देखी गई थी।

एक सूत्र के हवाले से पता चला है कि एग्रीमेंट के मुताबिक पेटीएम पेमेंट बैंक और पेटीएम संबंधित पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि पेटीएम पेमेंट बैंक में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की 51% की हिस्सेदारी है।

बीते दिनों विजय शेखर शर्मा ने पेमेंट्स बैंक यूनिट के नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड मेंबर के तौर पर इस्तीफा भी दे दिया था।

बता दे कि आरबीआई ने 15 मार्च तक पेटीएम पेमेंट बैंक को अपना कामकाज बंद करने के लिए कहा है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice