Vivo

Vivo X Fold 3 Pro में मिलेगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, इस दिन होगा लॉन्च – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपने फोल्डेबल स्माटफोन की अगली सीरीज जल्द ही लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसके बारे में कुछ लीक सामने आ रहे हैं Vivo की अगली फोल्डेबल स्माटफोन सीरीज में Vivo X Fold 3 और Vivo X Fold 3 Pro स्माटफोन शामिल हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग भी अपने फोल्डेबल स्माटफोन की नई सीरीज जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

दरअसल चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि Vivo X Fold 3 Pro अपकमिंग स्मार्टफोन में 8.02 इंच का मेन फोल्डिंग डिस्प्ले और 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे उपलब्ध होंगे। वहीं रियर कैमरा की बात की जाए तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B दिया जा सकता है। वहीं इसमें तीसरे कैमरे के रूप में टेलिफोटो कैमरा जो की OnePlus 12, OnePlus Open और Oppo Find N3 में दिए गए कमरे के समान हो सकता है।

एक लीक में यह बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के रूप में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक Vivo V30 सीरीज भी इस महीने लॉन्च की जा सकती है। जिसमें Vivo V30 और V30 Pro स्माटफोन शामिल होंगे। दरअसल हाल ही में इस सीरीज को कंपनी ने इंडोनेशिया में पेश किया है। जिसमें कंपनी ने 6.75 इंच की स्क्रीन उपलब्ध कराई है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि Vivo V30 स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट का प्राइस 40000 रुपए हो सकता है। वहीं इसके टॉप वैरियंट Vivo V30 Pro का प्राइस लगभग 45000 रुपए निर्धारित किया जा सकता है। इस सीरीज को देश में 7 मार्च को पेश किया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इन स्मार्टफोन को White , Balck और Green कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।