Flipkart UPI : Flipkart ने लॉन्च किया अपना UPI सर्विस

फ्लिपकार्ट में हाल ही में एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी करके यूपीआई सर्विस लॉन्च कर दी है।

पहले ग्राहक फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करते समय यूपीआई विकल्प के तौर पर Phone Pay, Paytm, Google pay  से पैसा ट्रांसफर करते थे।

परंतु अब ग्राहक सीधे  फ्लिपकार्ट के upi से बिल का भुगतान और फंड ट्रांसफर कर पाएंगे।

हालांकि यह अभी एंड्रॉयड यूजर्स तक ही सीमित है। आईओएस यूजर्स के लिए भी जल्द ही यह उपलब्ध करा दिया जाएगा

फ्लिपकार्ट यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल किसी भी सर्विस के पेमेंट रिचार्ज के लिए किया जा सकता है।

साथ ही इसका उपयोग QR कोड को स्कैन करके फ्लिपकार्ट मार्केट प्लेस के अतिरिक्त पेमेंट करने के लिए भी किया जा सकता है।

फ्लिपकार्ट अपने यूपीआई सर्विस पर नए ग्राहकों को लुभाने के लिए सुपर कॉइन, वाउचर और कैशबैक जैसे कई बेनिफिट भी दे रहा है।

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के पहले आर्डर पर वह 25 रुपए का डिस्काउंट पेश कर रही है

इसी के साथ वह अपने पहले पांच स्कैन और पेमेंट ट्रांजैक्शन पर भी 10 सुपर कॉइन देती है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice