भारत में बंद हुए Facebook और Instagram

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक अचानक मंगलवार की रात सर्वर की समस्या से भारत में चलना बंद हो गए।

इसके बाद रात को करीब 8:30 बजे यूजर्स में डाउन डिटेक्टर पर  30000 से ज्यादा यूजर्स ने रिपोर्ट की

9:00 बजे तक यह संख्या लगभग इंस्टाग्राम के लिए 30000 तथा फेसबुक के लिए 25000 से ज्यादा हो गई।

वही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने के पोस्ट की कतार लग गई।

डाउन डिटेक्टर पर लगातार लोग इस समस्या को रिपोर्ट कर रहे थे।

जहां एक और फेसबुक पर यूजर को लॉग इन करने में समस्या आई तो वही इंस्टाग्राम पर समस्या पूरी तरह से सर्वर से जुड़ी हुई थी।

यूजर अचानक फेसबुक से लॉग आउट हो गए और वापस लॉग इन करते समय उन्हें एरर  दिखाई दिया।

फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सभी यूज़र ने अपनी शिकायत दर्ज की।

हालांकि यहां पर शिकायत से ज्यादा फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने के मीम दिखाई दिए।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice