Poco जल्द लॉन्च करेगी भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

Poco कंपनी जल्द ही भारत में सबसे सस्ता फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

जिसका खुलासा खुद कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है।

इस समय Lava Blaze 2 और itel P 5G देश में सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन है। जिनकी कीमत 9999 रुपए के आसपास है।

माना जा रहा है कि Poco अपना 5G स्मार्टफोन इससे भी कम कीमत में लॉन्च करने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco अपना अपकमिंग फोन एयरटेल की मौजूदा साझेदारी के तहत लॉन्च करेगी।

कंपनी के इंडिया हेड हिमांशु टंडन ने पोस्ट करते हुए Airtel और Poco की साझेदारी के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का हिंट दिया है।

इस दौरान हिमांशु टंडन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि Poco x Airtel एक और साझेदारी जल्द ही आने वाली है।

टंडन ने कहा कि यह दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी में आने वाला कोई मौजूदा मॉडल नहीं है बल्कि यह पूरी तरह से एक नया डिवाइस होने वाला है।

मौजूदा डिवाइस का कोई एयरटेल वर्जन नहीं बल्कि यह भारत में लांच होने वाला सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन होगा।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice