IND vs ENG 5th Test

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जा रहा है।

जहां पर इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से बैन डकैत 27, जॉनी बेयरस्टो 29 और जो रूट ने 26 रन बनाए।

वही मैच में जैक क्राउली 79 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे।

मैच में मार्क वुड, कप्तान बैन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 57.4 ओवर में 218 रन ही बनाएं।

भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जयसवाल ने 57 रन बनाए।

मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा के दोनों ही बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली।

रोहित शर्मा ने 162 गेंद पर 103 रन तो वहीं शुभमन गिल ने 150 गेंद में 110 रन बना डाले।

वही दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 120 ओवर में 8 विकेट खोकर 473 रन बना लिए हैं।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice