Google के पूर्व कर्मचारी ने चीनी कम्पनी तक पहुंचाए AI सीक्रेट्स
गूगल कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने AI से जुड़े सीक्रेट चुरा कर दो चीनी कंपनियों तक पहुंचाए हैं।
दरअसल कर्मचारी चोरी छुपे चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहा था।
इस शख्स का नाम लिनवेई डिंग है जो की ट्रेड सीक्रेट्स की चोरी के आरोप में कैलिफोर्निया से अरेस्ट किया गया है।
इसके खिलाफ गूगल ने ही शिकायत दर्ज करवाई थी तथा इस पर केवल यह ही नहीं बल्कि 4 चोरी के आरोप लगे हुए हैं
एक रिपोर्ट के मुताबिक लिनवेई डिंग गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य करता था।
उसने गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित ट्रेड सीक्रेट्स को चुराए हैं तथा उन्हें दो चीनी कंपनियों तक पहुंचा दिया है।
लिनवेई डिंग की उम्र 38 साल है तथा उस पर ट्रेड सीक्रेट्स चुराने के चार आरोप लगे हुए हैं।
एक कांफ्रेंस में अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने बताया कि हमारे ट्रेड सीक्रेट्स और खुफिया जानकारी की चोरी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साल 2019 में गूगल में नौकरी पाने के 3 साल बाद ही लिनवेई डिंग ने AI सीक्रेट्स को चुराना प्रारंभ कर दिया।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice