Jio के इस प्लान में मिल रहा अनलिमिटेड 5G के साथ 540GB डाटा, 336 दिनों के लिए – भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जिओ समय-समय पर अपने यूजर के लिए आकर्षक प्लान लेकर आती है। हाल ही में जियो ने अपने प्रीपेड प्लान को अपडेट किया है। जिसमें टेलीकॉम कंपनी ने अपने नए प्लान में कई बेनिफिट दिए हैं। आज हम आपको जिओ के एक ऐसे ही धमाकेदार प्लान के बारे में बताते हैं। जो की एक्स्ट्रा बेनिफिट और भरपूर डाटा ऑफर करता है।
अक्सर Jio लंबी वैधता वाले प्लान अपने यूजर के लिए पेश करती है। यह प्लान डेली बेसिस पर पर्याप्त डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य कई बेनिफिट भी ऑफर करता हैं। दरअसल हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं वह 2545 रुपए में आता है जिसमें आपको डेली बेसिस पर 1.5 जीबी डाटा मिलता है तथा इसकी वैधता भी 336 दिनों तक रहती है। यानी आपको कूल 540GB डाटा मिलता है। वही हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 kbps तक रह जाती है। इसके अलावा इसमें यूजर को अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है। हालांकि इसके लिए यूजर के पास 5G डिवाइस का होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त इस प्लान में यूजर को रोजाना 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। साथ ही इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग तथा 336 दिनों तक लोकल एसटीडी कॉल भी मिलते हैं। इस प्लान में यूजर को फ्री ओटीटी एप्स Jio Cinema, JioTV तथा Jio Cloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। Jio TV पर आप टीवी शो के कंटेंट को देख सकते हैं। यदि आप फिल्म को पसंद करते हैं तो आप Jio Cinema पर फिल्म का आनंद भी ले सकते हैं। इसके अलावा Jio Cloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का विकल्प भी देता है। अधिक जानकारी के लिए आप Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।






