Byju's

Byju ने किए देश के सभी ऑफिस बंद, वर्क फ्रॉम होम करने का किया आग्रह – हाल ही में खबर आ रही है कि Byju ने अपने देश के सभी ऑफिसों को बंद कर दिया है तथा कंपनी ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक Byju के ट्यूशन सेंटर और बेंगलुरु के हेड। क्वार्टर को ऑपरेशनल रखा है। हालांकि कंपनी के इस फैसले से लगभग 20000 कर्मचारियों पर सीधा असर पड़ेगा। दरअसल कंपनी का ऐसा करने के पीछे की वजह कंपनी और निवेशकों के बीच चल रहा विवाद है। आइए आपको इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Byju ने लिया बड़ा फैसला

दरअसल Byju एडटेक कंपनी है जो अपने ऐप के जरिए सब्सक्राइबर को एजुकेट करती है। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपने सभी ऑफिसों को बंद कर दिया है तथा सभी कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है। हालांकि इस दौरान बेंगलुरु के नॉलेज पार्क में स्थित हेड क्वार्टर और ट्यूशन सेंटर को ऑपरेशनल रखा है।

क्यों बंद किए ऑफिस

रिपोर्ट के मुताबिक Byju ने कॉस्ट कटिंग के बारे में विचार करते हुए यह निर्णय लिया है। Byju अब तक अपने कर्मचारियों को फरवरी महीने की सैलरी नहीं दे पाई। कंपनी ने 10 मार्च तक फरवरी की सैलरी देने के बारे में बताया था। हालांकि यह पूरा नहीं हो पाया। इस दौरान कर्मचारियों को पार्ट पेमेंट किया गया। जिसमें सैलरी का कुछ हिस्सा ही कंपनी कर्मचारियों के खाते में पहुंचा पाई।

Byju की हालत हुई खराब

रिपोर्ट के मुताबिक Byju के रविंद्रन और कंपनी के शेयर होल्डर के बीच विवाद हो गया। एक मीटिंग में शेयर होल्डर ने रवींद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने का निर्णय किया। जिसे रविंद्रन ने अवैध करार दिया। जिसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया और कोर्ट ने Byju के कुछ पैसों के उपयोग पर रोक लगा दी। जब तक दोनों पक्षों के बीच विवाद नहीं सुलझता तब तक इन पैसों का उपयोग नहीं कर पाएंगे। बता दे कि देशभर में Byju के करीब 300 ट्यूशन सेंटर है। बीते दिनों कंपनी ने छंटनी का फैसला भी किया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की गई।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।