Paytm की तरह अब Jio Payment भी लाएगी अपना साउंडबॉक्स – भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अब पेमेंट गेटवे और सोल्यूशन यूनिट ने मर्चेंट के लिए साउंड बॉक्स लाने के बारे में विचार किया है। दरअसल जिओ पेमेंट्स अपने पेमेंट सॉल्यूशन का दायरा बढ़ाने के लिए साउंड बॉक्स सेगमेंट में आने का विचार कर रही है। जिओ पेमेंट का यह प्लान Paytm , Phone Pay और Bharat Pay के डिवाइसेज को टक्कर देगा। इस समय कंपनी के पास पेमेंट गेटवे, पॉइंट ऑफ सेल डिवाइसेज के साथ एक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यूपीआई प्लेटफार्म और एक बिलिंग प्लेटफार्म भी मौजूद है।
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने जयपुर, इंदौर और लखनऊ जैसे शहरों में इसका ट्रायल भी किया है। इस डिवाइस को टियर वन और मेट्रो शहरों में जिओ के रिटेल आउटलेट पर सबसे पहले लगाया जा रहा है। बता दे कि इसमें एक स्पीकर होने वाला है जो की पेमेंट के लिए ऑडियो अलर्ट देगा। इस साउंड बॉक्स पर मर्चेंट के QR कोड के साथ पॉइंट ऑफ सेल यूनिट के तौर पर भी यह काम करेगा। बताया जा रहा है कि साल 2024 के आखिर तक जिओ साउंडबॉक्स को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए मर्चेंट्स को मासिक सब्सक्रिप्शन चार्ज देना पड़ सकता है जो कि लगभग 125 रुपए मासिक चार्ज हो सकता है।
बीते दिनों पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट बैंक Paytm Paytm Bank को कंप्लायंस के उल्लंघन के कारण रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद से फिनटेक इंडस्ट्री में काफी ज्यादा हलचल देखने को मिली। हालांकि आरबीआई के गवर्नर Shaktikanta das ने बताया कि पेटीएम पेमेंट बैंक पर की गई कार्यवाही एक रेगुलेटेड एंटिटी के खिलाफ थी। यह कार्रवाई किसी फिनटेक कंपनी के खिलाफ नहीं थी। साथ ही Shaktikanta Das ने बताया कि मुझे यह समझ नहीं आता की आरबीआई ने केवल पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ कार्यवाही की है। यह किसी फिनटेक कंपनी के खिलाफ नहीं है। परंतु ज्यादातर लोगों द्वारा ऐसा माना जा रहा है कि यह फिनटेक कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की गई की। गौरतलब है कि पेटीएम पेमेंट बैंक के खाताधारक को अपने अकाउंट और वॉलेट को अन्य बैंकों में शिफ्ट करने के लिए आरबीआई ने 15 मार्च तक की समय सीमा दी है।






