WhatsApp पर अब नही ले पाएंगे प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट

Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग एप WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर के लिए नए फीचर लेकर आता है।

वहीं अब व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आने वाला है जो की अन्य यूजर को प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से रोकेगा।

कुछ दिन पहले Meta ने App के बीटा वर्जन पर फंक्शन की टेस्टिंग की थी। जिसे अब यूजर के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। 

इसी बीच बीटा टेस्टर्स को कंपनी ने चैट में एक से ज्यादा मैसेज को पिन करने का फीचर दिया था।

व्हाट्सएप द्वारा लाया जा रहा नया फीचर प्रोफाइल फोटो एरिया पर स्क्रीनशॉट को बंद करना है।

हालांकि Meta ने अभी तक इसके बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

परंतु एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप के स्टेबल और बीटा वर्जन पर अब अन्य यूजर को किसी की प्रोफाइल फोटो को कैप्चर करने से रोका जा रहा है।

हालांकि अभी आईओएस के स्टेबल और बीटा वर्जन पर व्हाट्सएप पर स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है

व्हाट्सएप डिवाइस की सिक्योरिटी पॉलिसी द्वारा सैमसंग स्मार्टफोन पर प्रोफाइल फोटो स्क्रीनशॉट को ब्लॉक कर देता है।

जबकि अन्य यूजर की फोटो कैप्चर करने की कोशिश करते हुए पिक्सल 7a पर एक पूरी तरह से ब्लैक स्क्रीन हो जाती है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice