RCBW vs MIW: मुंबई को 5 रन से हराकर फाइनल में पहुंचीं RCB

आज अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया।

जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए।

वही मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 130 रन ही बना पाई और RCB में यह मुकाबला पांच रनों से जीत लिया।

इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम वूमेन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है।

मैच में RCB की और से एलिस पेरी ने 66 रनों की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की ओर से हेले मैथ्यूज, इशाक और नेट सेवियर ब्रंट ने दो-दो विकेट चटकाए।

मुंबई की ओर से यास्तिका भाटिया ने 19, नेट सेवियर ब्रंट ने 23 तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रनो की पारी खेली।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए तो वहीं एलिस पेरी, मोलिनक्स, वेरेहम और आशा के नाम एक-एक सफलता रही।

बता दे की रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ 17 मार्च को WPL 2024 का फाइनल मुकाबला खेलेगी

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice