Google कंसोल पर नजर आया Moto G64Y 5G स्मार्टफोन, मिलेगा Dimensity 7020 प्रोसेसर – हाल ही में Motorola ने Moto G Power 5G (2024) और Moto G 5G (2024) स्मार्टफोन को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया है। वही माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही और भी नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। दरअसल इस समय खबर आ रही है कि मोटरोला अपने Edge सीरीज पर भी कार्य कर रही है। वही इस समय Moto G64y 5G नाम का एक नया स्मार्टफोन गूगल प्ले कंट्रोल लिस्टिंग पर दिखाई दिया है।
लिस्टिंग के मुताबिक इस अपकमिंग Moto G64y 5G स्मार्टफोन में Dimensity 7020 या Mediatek MT6855 का चिपसेट मिल सकता है। बता दे की Mediatek Dimensity 930 का एक री ब्रांडेड वर्जन है। जिसमें 6 ARM Cortex A55 और दो ARM Cortex A78 कोर है। आईए अब हम आपको मोटरोला के इस नए स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।
लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 8GB और 12GB रैम उपलब्ध कराई जा सकती है तथा यह स्मार्टफोन Android 13 के साथ आने वाला है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन तथा 400 PPI पिक्सल डेंसिटी वाली डिस्प्ले मिलने वाली है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में Moto G64y 5G स्मार्टफोन की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें स्मार्टफोन में एक पंच होल कैमरा कट आउट दिखाई देता है। साथ ही फोटो में यह भी देखा जा सकता है कि वॉल्यूम और पावर बटन स्मार्टफोन के दाई और दिए गए हैं। हालांकि अभी Moto G64y 5G के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इसे अभी गूगल प्ले कंसोल (Google Play Console) पर देखा गया है। वहीं अब इसे दुनिया भर के अन्य रेगुलेटरी बॉडी द्वारा सर्टिफाइड किया जाएगा तथा Motorola भी जल्द ही इस फोन के बारे में अपना ऑफिशियल टीजर भी जारी कर सकता है।






