Royal Challengers Bangalore

क्या IPL 2024 में नही खेलेंगे Virat Kohli? सामने आई यह बड़ी खबर – बीते कुछ समय से विराट कोहली क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। दरअसल Virat Kohli अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए t20 सिरीज़ में आखरी बार नजर आए थे। इसके बाद किंग कोहली अपने बेटे के जन्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी नही खेले थे। बता दे की आईपीएल शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनो का समय बचा हैं, परंतु विराट कोहली का अभी तक रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के साथ जुड़ने का कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इस स्थिति में यह सवाल उठता है कि क्या वाकई विराट कोहली 2024 का आईपीएल खेलेंगे या नही?

बता दें कि बेंगलुरु की तरफ से अभी तक विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है। परंतु ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, किंग कोहली आईपीएल में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दे की 22 मार्च को होने वाले पहले आईपीएल मैच के लिए विराट कोहली बेंगलुरु में स्थित प्री टूर्नामेंट कैंप में अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे। वहीं IPL से पहले 19 मार्च को RCB का अनबॉक्स शो रखा गया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इससे पहले विराट कोहली RCB के साथ जुड़ सकते हैं।

बता दे की Virat Kohli की RCB अभी तक आईपीएल में चैंपियन नहीं बन पाई है। आईपीएल के पिछले 16 सीजन से आरसीबी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है। वहीं इस बार आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। ऐसे में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी टीम अपने पहले खिताब को जीतने का भरपूर प्रयास करेगी।

RCB के कैमरून ग्रीन को लेकर आया यह अपडेट

आईपीएल 2024 ऑक्शन में आरसीबी ने कैमरून ग्रीन को खरीदते हुए अपने टीम में शामिल किया है। बता दे की IPL के पहले दो मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर फ्रेंचाइजी काफी संदेह में थी। परंतु हाल ही में वह टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में वह आईपीएल के पहले टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

IPL 2014 के लिए RCB टीम स्क्वाड

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, विल जैक्स, सुयश प्रभु देसाई, मयंक डागर, मनोज भंडागे, आकाशदीप, विजय कुमार विशाक, मोहम्मद सिराज, हिमांशु शर्मा, रीस टापले, कैमरन ग्रीन, राजन कुमार, यश दयाल, अलजारी जोसेफ, टॉम करन, स्वप्निल सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और सौरव चौहान।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।