क्या IPL 2024 में नही खेलेंगे विराट कोहली?

बीते कुछ समय से विराट कोहली क्रिकेट से दूर चल रहे हैं।

दरअसल विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए t20 सिरीज़ में आखरी बार नजर आए थे।

इसके बाद virat kohli अपने बेटे के जन्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी नही खेले थे।

बता दे की 22 मार्च से आईपीएल शुरू होने वाला हैं, परंतु विराट कोहली का अभी तक RCB के साथ जुड़ने का कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

बता दें कि बेंगलुरु की तरफ से अभी तक विराट कोहली को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है।

परंतु ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, कोहली आईपीएल में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बता दे की 22 मार्च को होने वाले पहले आईपीएल मैच के लिए विराट कोहली बेंगलुरु में स्थित प्री टूर्नामेंट कैंप में अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे।

वहीं IPL से पहले 19 मार्च को RCB का अनबॉक्स शो रखा गया है।

बता दे की विराट कोहली की आरसीबी अभी तक आईपीएल में चैंपियन नहीं बन पाई है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice