जल्द ही लॉन्च होगा Google Pixel 8a स्मार्टफोन, FCC वेबसाइट पर हुआ स्पॉट – Google कंपनी जल्द ही अपना Pixel 8a स्मार्टफोन को लांच कर सकती है। बीते दिनों इस स्मार्टफोन की कई लीक सामने आए थे। जिसके बाद इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परंतु माना जा रहा है कि Google Pixel 8a स्मार्टफोन Pixel 7a की जगह ले सकता है तथा इस स्मार्टफोन को मई होने वाले Google I/O इवेंट में पेश किया जा सकता है।
हाल ही में इस स्मार्टफोन को अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन यानी कि FCC की वेबसाइट पर मॉडल नंबर G8HNN, G6GPR, GKV4X और G576D के साथ देखा गया था। FCC पर लिस्टिंग के मुताबिक Pixel 8a में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा तथा इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, NFC, 5G सपोर्ट और mmW के विकल्प शामिल हो सकते हैं। दरअसल पिछले वर्ष गूगल ने Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्माटफोन को लांच किया था।
वही खबर आ रही है कि कंपनी अब Pixel Fold 2 स्मार्टफोन को भी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। बता दे कि यह कंपनी की ओर से दूसरा फोल्डेबल स्माटफोन होगा जो की Pixel Fold की जगह ले सकता है। Pixel Fold 2 में कंपनी ने काफी कुछ बदलाव किए हैं। इसमें कंपनी ने नया कैमरा आइसलैंड डिजाइन दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer ने Smartprix के साथ मिलकर Pixel Fold 2 को CAD डिजाइन को लीक किया था। जिसमें यह स्मार्टफोन डार्क ग्रे कलर में दिखाई दे रहा था। लीक किए गए इमेज में यह साफ देखा जा सकता है कि इसमें यूएसबी पोर्ट की लोकेशन और कैमरा मॉडल कहां पर दिया गया है।
बता दे की Google Pixel Fold 2 में Pixel 7 और Pixel 8 सीरीज के स्मार्टफोन के बजाय नया कैमरा आइसलैंड देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इसमें कैमरा माड्यूल में तीन कैमरा और एलईडी फ्लैश मिलेगा। वहीं Pixel Fold 2 में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ 6.4 इंच आउटर डिस्प्ले मिलने वाला है तथा इसमें अनफोल्ड करने पर 7.9 इंच का इनर डिस्प्ले भी उपलब्ध कराया जा सकता है। गूगल अपने पिक्सल डिवाइसेज में रिपेयर मोड लाने के बारे में भी विचार कर रहा है। जिसे कंपनी एंड्रॉयड का उपयोग करने वाले सभी स्मार्टफोन में भी यह फीचर ला सकती है।






