भारत में जल्द लॉन्च होगी Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज – हाल ही में Infinix ने कुछ इंटरनेशनल मार्केट में Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज को लांच कर दिया है। इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी ने Infinix Note 40 Pro और Note 40 Pro plus स्माटफोन को लांच किया है। बता दे कि इस सीरीज के स्मार्टफोन में प्रोसेसर के लिए
Mediatek Dimensity 7020 प्रोसेसर दिया जा रहा है।
दरअसल हाल ही में फ्लिपकार्ट में Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट बनाते हुए इस सीरीज के अगले महीने लांच होने की जानकारी दी है। बता दे की कंपनी इस सीरीज में नई FastCharge 2.0 टेक्नोलॉजी देने वाली है। जो की 20 वोल्ट वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज के Note 40 Pro Plus 5G स्मार्टफोन को BIS की वेबसाइट पर मॉडल नंबर X6851B के साथ भी देखा गया है। कीमत की बात की जाए तो Infinix Note 40 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत लगभग 24,000 रुपए तथा Note 40 Pro plus 5G की कीमत लगभग 25,000 रुपए से शुरू होती है ।
कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इन दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलती है। जिसमें आपको 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, OIS तथा 3X जूम के साथ मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध कराया गया है। बैटरी की बात की जाए तो Note 40 Pro स्माटफोन में 45W वायर्ड और 20W वॉयरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Note 40 Pro Plus स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तथा 20W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4600 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है।
दरअसल पिछले साल कंपनी ने Infinix Zero 30 स्मार्टफोन को लांच किया था। जिसमें कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 4K रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध कराया था कंपनी ने इस स्मार्टफोन में दोनों साइड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया था तथा इसमें 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्पले उपलब्ध कराई गई थी। जो की 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 950 nits की पिक ब्राइटनेस के साथ आता है।






