KKR vs SRH: कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया

आज कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला खेला गया।

यह मुकाबला ईडन गार्डन कोलकाता में आयोजित किया गया।

जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने आंद्रे रसेल की विस्फोटक पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना डालें।

वहीं इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हेनरिक क्लासेन के शानदार अर्धशतक की बदौलत भी 204 रन ही बना पाई।

जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला चार रनों से जीत लिया ।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रसेल ने विस्फोटक पारी खेलते हुए मात्र 25 गेंद में तीन चौके और सात छक्के लगाते हुए 64 रन बना डालें।

SRH की और से हेनरीन क्लासेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंद में 63 रन बना डाले।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice