RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स ने 20 रनो से जीता मैच

IPL 2024 में 24 मार्च को डबल हेडर में पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हुआ।

मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 193 रन बनाए।

जवाब में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम 173 रन ही बना पाई और 20 रनों से यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया।

मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर  यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंद पर 24 रनों की पारी खेली।

वही कप्तान संजू सैमसन ने 52 गेंद में तीन चौके और छह छक्के लगाते हुए नाबाद 82 रन बनाए। 

वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से नवीन उल हक ने दो लिए।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से दीपक हुड्डा ने 26 तथा केएल राहुल ने 58 रन बनाए।

वहीं मैच में निकोलस पूरन ने नाबाद 64 रन बनाए। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से बेहतरीन पारी खेलने के बाद संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice