Virat Kohli

पंजाब के खिलाफ मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड – IPL 2024 का छठा मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जहां पर विराट कोहली ने 77 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीताने में अहम योगदान दिया। इसके बाद RCB टीम ने चार विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। बता दे की RCB टीम ने इस सीजन यह पहला मुकाबला अपने नाम किया है। इस मुकाबले में आरसीबी टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस दौरान विराट कोहली ने सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

T20 क्रिकेट में Virat Kohli ने बनाया यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। वही मैच में विराट कोहली ने 77 रनों की पारी खेली। विराट कोहली के अर्धशतक लगाते ही वह T20 क्रिकेट में 50 से ज्यादा स्कोर करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। बता दे कि भारत की ओर से ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी है। विराट कोहली से पहले यह कारनामा क्रिस गेल 110 बार तथा डेविड वार्नर 109 बार कर चुके हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय बने Virat Kohli

पंजाब किंग्स के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो का कैच लपकते ही विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में अपने 173 कैच पूरे कर लिए। इसी के साथ वह T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। बता दे कि इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था जिन्होंने T20 करियर में 172 कैच पकड़े थे। वहीं इस लिस्ट में रोहित शर्मा 169 कैच के साथ तीसरे नंबर पर है।

वहीं आईपीएल की बात की जाए तो Virat Kohli ने अब तक आईपीएल में 108 कैच पकड़े हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ते के मामले में दूसरे स्थान पर आते हैं। उनसे पहले सुरेश रैना ने आईपीएल में 109 कैच लपके थे।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है