RCB vs PBKS: RCB ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया

IPL 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया।

जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

इस दौरान पंजाब किंग्स ने कप्तान शिखर धवन की 45 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।

वहीं जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की 77 रनों की बेहतरीन पारी के बावजूद 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

RCB की ओर से मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट चटकाए तो वही यश दयाल और अलजारी जोसेफ के नाम एक-एक विकेट रहा।

RCB टीम की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 11 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 77 रन बना डालें

मैच में दिनेश कार्तिक ने 10 गेंद में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 28 रन बनाए।

वही महिपाल लोमरोर ने भी 8 गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 17 रनों की पारी खेली।

 पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रबाडा और हरप्रीत बरार ने दो विकेट लिए

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice