BGMI

BGMI 3.1 अपडेट में मिलेंगे 6 नए रोमांचक मैप्स, WOW मोड भी हुआ शामिल – दुनिया भर में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया BGMI को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं अब इस बैटल रॉयल गेम के लेटेस्ट अपडेट BGMI 3.1 में वर्ल्ड आफ वंडर WOW मोड आने वाला है। डेवलपर के मुताबिक वर्ल्ड ऑफ़ वंडर WOW मजेदार और अनूठे मैप्स के साथ आने वाला है। जिसके अंतर्गत छोटे मैप्स होते हैं जिनमें कई अलग-अलग नियम रहते हैं। जो कि खेल को और भी ज्यादा रोमांचक और मजेदार बना देते हैं। KRAFTON का मानना है कि वर्ल्ड आफ वंडर WOW मोड गेमिंग एक्सपीरियंस में क्रांति लेगा। जिससे प्लेयर्स काफी ज्यादा मनोरंजन का अनुभव करेंगे।

दरअसल KRAFTON ने BGMI में वर्ल्ड आफ वंडर WOW मोड जोड़ा है जो कि कई सारे छोटे मैप्स का एक सेट है। यह BGMI 3.1 अपडेट के साथ आने वाला है जिसे iOS और Android के लिए जारी किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि WOW मोड में 6 मैप्स जोड़े गए हैं तथा आने वाले समय में इसमें दो मैप्स और जोड़े जाएंगे। अभी तक जो 6 मैप्स जोड़े गए हैं उनमें Dinosaurs vs Motorcycles, The Ninja Race, Jump Bro Jump, The Fun Run, Airdrop Wars और Daredevil Stunt Rider शामिल है। वही आने वाले दो नए मैप्स के अंतर्गत Battleship (6 vs 6) और Giant Duck Wars (Solo Mode) मैप्स होंगे।

इसके अतिरिक्त BGMI 3.1 अपडेट स्काईहाई स्पेक्टेकल नाम का एक नया थीम मोड भी लाने जा रहा है। जो की अलादीन की दुनिया से प्रेरित होकर बनाया गया है। दरअसल इस मोड में प्लेयर्स मैप के अंतर्गत एक जादुई लैंप को ढूंढेंगे। इस गेम में आगे बढ़ने के लिए मैजिक कारपेट और टेलीपोर्टल भी मिलेगा। जिससे कि यह गेम और भी ज्यादा रोमांचक हो जाएगा। इसके अलावा नए अपडेट में Bentley के साथ पार्टनरशिप भी की गई है। जिससे प्लेयर्स को कई Bentley कार चलाने के लिए गेम में उपलब्ध होगी। जिससे कि यह गेम प्लेयर्स को भरपूर मनोरंजन देगा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।